उजाड़े जाने के नोटिस को लेकर उप जिलाधिकारी से की मुलाकात

उजाड़े जाने के नोटिस को लेकर उप जिलाधिकारी से की मुलाकात

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ऐजाज हुसैन

स्थान -पन्तनगर

राज्य सरकार के निर्देश पर वन विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वन विभाग द्वारा पन्तनगर थाना क्षेत्र में वर्षों पुरानी आधा दर्जन से अधिक काॅलोनियों के बाशिंदों के घरों पर घर खाली करने के नोटिस चस्पा किए गए थे, जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

इसी के चलते आज भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि की अगुवाई में सैकड़ों काॅलोनी वासियों ने किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर पहुंचकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल उपजिलाधिकारी किच्छा से मिला और वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई पर विरोध जताते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा वर्षों से काबिज लोगों को अतिक्रमण के नाम बेवजह परेशान किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

वहीं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि ने कहा कि आज उन्होंने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी किच्छा से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया गया। जिस पर उनके द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।