प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में महिलाओं को न्याय नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : गीता पवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में महिलाओं को न्याय नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : गीता पवार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

अपने शौर्य से सम्मान दिलाने वाली भारतीय महिला कुश्ती पहलवानों का कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यू पी के गॊंडा से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा यॊन शोषण एंव उत्पीड़न करने के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही के तहत गिरफ्तार करने के समर्थन में प्रदेश महिला काँग्रेसअध्यक्ष के निर्देश पर महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि
विगत चार माह से देश की महिला कुश्ती पहलवान अपनी न्याय की लडा़ई जंतर-मंतर दिल्ली पर लड़ रही हैं। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास ऒर सबका विश्वास का झूठा नारा देकर महिलाओं का यॊन शोषण उत्पीड़न करने जॆसे गम्भीर आरोप के आरोपी अपनी पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह को बचाने के लिए हरकदम पर तानाशाही रवॆया अपना रही हैं। पूर्व में महिला काँग्रेस ने महिला कुश्ती पहलवानों के समर्थन में कॆंडिल मार्च निकाला

ऒर देश के सर्वोच्च पद पर बॆठी राष्ट्रपति दॊप्रदी मूर्म को ज्ञापन भेजकर गृह मंत्रालय एंव कानून मंत्रालय को कडे़ दिशा- निर्देश देने की माँग कर चुके है। लेकिन देश की सत्ता पर बॆठी हिटलर मॊदी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही हैं।संसद के नये भवन के समक्ष जब महिला कुश्ती पहलवान अपनी न्याय की माँग करने लगे तो देश के गृहमंत्री अमित साह के इशारे पर पहलवान बेटियों के आन्दोलन को डर एंव भय दिखाकर कुचलने के प्रयासों की महिला काँग्रेस तीव्र विरोध करती हैं।मोदी सरकार से पहलवान बेटियों के सम्मान में उचित एंव तीव्र न्याय दिलाने के लिए माँग करते हैं ऒर आरोपी कुश्ती संघ अध्यक्ष एंव भाजपा सांसद को संसद से निष्कासित करके गिरफ्तार करने की माँग करते हैं। नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा मेहरा ने कहा कि महिला काँग्रेस देश की महिला विकास सशक्तिकरण मंत्री स्मृति ईरानी से पूछना चाहते है। कि आज आप किसके डर से पहलवान बेटियों के लिए न्याय दिलाने के लिए आगे नहीं आ रही हैं।

जब आप देश को मान सम्मान दिलाने वाली बेटियों के लिए न्याय नहीं दिला सकती हैं। तो स्मृति ईरानी को महिलाओं के कल्याण के लिए बना महत्वपूर्ण महिला सशक्तिकरण मंत्री के विभाग से शर्मसार होकर इस्तीफा दे देना चाहिए । बैठक में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अगस्त लाल साह , गोपाल देव . कुलदीप कुमार, दीप पंत, दीपक उपाध्याय मौजूद रहे।