शीशमहल गेट में कूड़े से पटी नहर, मक्खी-मच्छरों और बदबू ने किया लोगों का जीना मुहाल

शीशमहल गेट में कूड़े से पटी नहर, मक्खी-मच्छरों और बदबू ने किया लोगों का जीना मुहाल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

शीशमहल गेट पर कूड़े के ढे़र से नहर पटी पड़ी है, जरा सी बारिश होने के बाद सड़ांध और मक्खी-मच्छरों ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम के आला अधिकारियों सहित सिंचाई विभाग को इस बारे में बताया जा चुका है मगर किसी भी विभाग के अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही।

वहीं अभी मानसून सीजन शुरू हो जाएगा तो यही नहर में उफनता पानी कूड़ा सहित सड़कों पर पसरा नजर आएगा। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि कई दुकानदार मना करने के बावजूद कूड़ा नहर में फेंक रहे हैं वहीं निगम की बैंणी सेना भी इसे रोकने में विफल है न ही ऐसी लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि बकायदा कूड़े वाहन और बैंणी सेना को माह का भुगतान किया जाता है

बावजूद इसके न तो कूड़ा वाहन कूड़ा उठाता है और न ही बैंणी सेना नहर में कूड़ा फेंकने वालों पर नकेल कस पा रही है। इधर लोगों की बात भी सुनिए वे क्या कहते हैं….