ऋषिकेश की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर भी होगा जी- 20 का कार्यक्रम

ऋषिकेश की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर भी होगा जी- 20 का कार्यक्रम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अमित कंडियाल

स्थान -ऋषिकेश

जून में प्रस्तावित जी- 20 के तीसरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी फिर हरकत में नजर आ रहे है। पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज पांडे ने त्रिवेणी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द घाट की मरम्मत और सौन्दर्यकरण से संबंधित प्रस्ताव और बजट बनाकर भेजने के निर्देश दिए।

पंकज पांडे ने बताया कि जी-20 का तीसरा कार्यक्रम ऋषिकेश क्षेत्र में प्रस्तावित है। तीसरे कार्यक्रम के तहत नगर निगम की मेयर अनिता ममगाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर विदेशी डेलीगेट्स को त्रिवेणी घाट पर आरती करवाने का निवेदन किया था, इसलिए राज्य सरकार ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती होने की संभावना को देखते हुए व्यवस्था बनानी शुरू कर दी

है। फिलहाल घाट की मरम्मत सड़कों के डामरीकरण के साथ त्रिवेणी घाट के सौन्दर्यकरण का प्रस्ताव और बजट बनाकर मुख्यालय को भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं