यूपी कैनाल ने अतिक्रमणकारियों को दिए नोटिस

यूपी कैनाल ने अतिक्रमणकारियों को दिए नोटिस

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -बनबसा

चंपावत जनपद के बनबसा में यूपी सिंचाई विभाग ने बनबसा स्थित शारदा बैराज के पास बेलबंद्ध गोठ वासियों को एक सप्ताह में भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया है, विभाग ने 68 परिवारों को नोटिस दिए हैं, यूपी सिंचाई विभाग की ओर से शारदा बैराज के पास वर्षों से रह रहे करीब 68 परिवारों को एक सप्ताह में भूमि खाली करने के दिए नोटिस से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहने वालों में खलबली मची हुई है, वहीं बेलबंद्ध गोठ वासियों का तर्क है कि उनके पूर्वज शारदा बैराज निर्माण के समय वर्ष 1918 के आसपास यहां मजदूरी करने आए थे

तब से उनकी अगली पीढि़यां यहां लगातार निवास करती चली आ रही हैं वे कहते हैं कि उन्हें अंग्रेजों ने यहां बसाया था, वह लोग बरसात में बाढ़ के समय बैराज के फाटक खोलने और अन्य मजदूरी कर बैराज प्रशासन का सहयोग करते चले आ रहे हैं, लेकिन सरकारी नोटिस मिलने से उन्हें बेघर होने का खतरा सताने लगा है बेलबंद्ध गोठ वासियों की सरकार से मांग है कि उन्हें भूमि का मालिकाना हक भले न मिले लेकिन उन्हें वहीं पूर्व की भांति रहने दिया जाए उनकी तीन पीढि़यां यहीं रही हैं, अब वे जाएं तो कहां जाएं प्रभावित होने वाले लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से न्याय की गुहार लगाई है

तो वही यूपी कैनाल के एसडीओ प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि दोनों राज्यों के उच्चाधिकारियों की आपसी सहमति के बाद मिले निर्देशों के अनुसार अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया है आगे भी जैसे उच्च अधिकारियों के आदेश होंगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी