
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

भीमताल विधानसभा छेत्र में निर्माण कार्यो में विकास प्राधिकरण के नियम में बदलाव को लेकर भीमताल विधानसभा छेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कुमाऊं कमिश्नर से मुलाकात कर अपनी बात रखी, वही जनप्रतिनिधियों ने बताया कि भीमताल विधानसभा छेत्र में विकास प्राधिकरण के अंतर्गत 60 मीटर की अनुमति ही दी गयी है


और वही एग्रीकल्चर भूमि आबादी छेत्र में आने के बाद भी निर्माण कार्य की अनुमति नही दी जा रही है जिस कारण स्थानीय युवा अपनी ही जमीनों पर रोजगार के लिए होम स्टे नही बना पा रहे है । जिस कारण स्थानीय लोगो को दिक्कतों का करना पड़ रहा है । वही लोगो ने इस मामले को लेकर कुमाऊँ कमिश्नर, दीपक रावत से गुहार लगाई है कि भीमताल छेत्र में निर्माण कार्यो को लेकर स्थानीय लोगो को कुछ छूट दी जाये,

ताकि स्थानीय जनता रोजगार के अवसर प्राप्त कर सके, वही कुमाऊँ कमिश्नर, दीपक रावत ने भीमताल विधानसभा छेत्र के जनप्रतिनिधियों की मांगों पर विभागीय अधिकारियों से बात करने के बाद जल्द ही ठोस कार्यवाही करने की बात कही है ।


