
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

:लोहाघाट के सुई विशंग क्षेत्र के प्रसिद्ध मां कड़ाई देवी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का हवन की आहुति के साथ पारायण हो गया है। दोपहर बाद हुए विशाल भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर में पंडित ललित चौबे ने धार्मिक अनुष्ठान पूजा-अर्चना संपन्न कराई।


वही कथावाचक पंडित ललित पाठक ने कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्तियों में धार्मिक आस्था जागृत होती है।हवन की आहुति से देवी देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। आयोजक समिति के जीत सिंह मेहरा,हीरा देवी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। क्षेत्र की महिलाओं के द्वारा देव आधारित गीतों का गायन किया।

मंदिर के पुजारी के द्वारा श्रद्धालुओं आशीर्वाद दिया। वही इस श्रीमद् भागवत कथा में सुई बिसंग क्षेत्र के सभी ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया गया


