
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -सतपाल धानिया

स्थान -विकासनगर

विकासनगर तहसील परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में विभिन्न समस्याओं और मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अतिक्रमण के नाम पर पट्टाधारी गरीब लोगों को भी उजाड़ने का काम कर रही है। कहा कि प्रदेश में आज आम आदमी त्रस्त है और प्रदेश सरकार अपनी तानाशाही में मस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है जिसका जिता जागता सबूत विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर की मरम्मत के नाम पर सामने आ रहा है। माहरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार मंहगे दाम पर बिजली खरीद कर उसका सीधा बोझ जनता पर डाल रही है।

कहा कि शक्ति नहर की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए क्लोजर कर ठिकाने लगाए जा रहे हैं। वहीं इसकी आड़ में अवैध खनन का खेल भी खेला जा रहा है


