
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान रोजगार मेले में सिडकुल की विभिन्न कंपनियों द्वारा 2500 पदों के लिए साक्षात्कार शुरू किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन व सेवायोजन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।


केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सरकार जहां एक ओर सरकारी भर्तियों में तेजी लाकर युवाओं को रोजगार दे रही है तो वही निजी क्षेत्रों में भी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार के पूरे अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कंपनियों से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं जिससे कि कोई भी युवा बेरोजगार न रहे। गौरतलब है कि रोजगार मेले में सिडकुल की विभिन्न कंपनियों द्वारा स्थाई रोजगार के लिए लगभग ढाई हजार पदों पर नियुक्तियां दिए जाने के लिए रोजगार मेले में साक्षात्कार शुरू किए गए।

सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह ने कहा कि सिडकुल की 16 कंपनियों द्वारा सैकड़ों युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है और सेवायोजन विभाग भी रोजगार मेले में लगातार साक्षात्कार से लेकर पंजीकरण की मॉनिटरिंग कर रहा है।


