
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने कहा कि रानी खेत के नागरिक क्षेत्र को रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका में शामिल करने की मांग रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखी है। विधायक ने यह बात यहां एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक प्रमोद नैनवाल ने कहा कि रानीखेत वासियों की छावनी क्षेत्र के सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने की मांग लम्बे समय से रही है।इस संबध में रक्षा मंत्री राजनाथसिंह से मिलकर वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने इस मांग को लेकर एक शिष्टमंडल के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की।सीएम ने औपचारिकताएं पूरी कर के इस मांग को केंद्र सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।


उन्होंने कहा कि पूरा भरोसा है कि केंद्र और राज्य की सरकार के परस्पर प्रयासों से रानीखेत के नगर पालिका में जाने का मामला सुलझ जाएगा।विधायक डॉ नैनवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रानीखेत हॉस्पिटल में सीटी स्कैन, एनआईसीयू और एमआरआई की सुविधा की घोषणा की थी। इसी संबंध में सीटी स्कैन और एनआईसीयू के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। सीटी स्कैन सुविधा भी मिल जायेगी । उन्होने कहा कि कुछ ही समय में रानीखेत रोडवेज बस स्टेशन के आधुनिकरण और पार्किंग के लिए प्रस्ताव स्वीकृत होने वाला है। उहोंने कहा कि रामनगर रानीखेत सड़क का हाटमिक्स कार्य चल रहा है जिससे वाहनों को आवागमन में सुविधा होगी। विधायक ने कहा कि ताड़ीखेत ब्लॉक के कुछ गांवों को भी सडक मार्ग से जोड़ा जायेगा। दलमोटी तथा सोनी क्षेत्र को पर्यटन के लिए विकसित किये जाने के प्रयास चल रहे हैं।

चिलियानौला में पार्किंग का निर्माण किया जायेगा।पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी ,नगर महामंत्री दर्शन सिंह बिष्ट ,मीडिया प्रभारी रामेश्वर गोयल तौडा़ मंजीत भगत, ललित मेहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत, ललित कैलब,, युवा मोर्चा महामंत्री मनीष भैंसोड़ा आदि उपस्थित रहे।


