
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर –दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

डीएम ने जनपद के मेधावी विद्यार्थियों के साथ बांटे अनुभव डीएम अभिषेक रुहेला ने गंगोत्री भवन उत्तरकाशी में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल हुए जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ बातचीत की। सफल छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।


वहीं अनिकेत व ऋषि को भी राज्य पक्षी मोनाल के सफल रेस्क्यू करने पर सम्मानित किया गया।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने परिश्रम व अनुभव को साझा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। छात्र-छात्राओं द्वारा अवगत कराया गया कि स्कूल से स्थानन्तरित एवं सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के स्थान पर समय से शिक्षकों की तैनाती करने का सुझाव दिया। ताकि छात्राओं का किसी विषय का कोर्स ना छुट सके डीएम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी मेहनती और कठिन परिश्रमी है मेहनत व परिश्रम करने वालों को सफलता जरूर हांसिल होती है। उन्होंने कहा कि केरियर में आउट कम का बहुत प्रभाव पड़ता है। आप सभी मेहनती और अनुशासित है इसे अपने जीवन में नियमित बनाएं रखे।

हमेशा सकारात्मक रहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। जीवन में कोई भी परीक्षा आसान नही होती है और उसे उतीर्ण करना बिना तैयारी के सम्भव नही है। इसलिए अपनी पढ़ाई के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। खेल और सामाजिक परिवेश को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।


