
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में है जहां कोतवाली खटीमा पुलिस ने ओमपाल पुत्र स्वर्गीय नन्हे सिंह निवासी गली नंबर 1 शिव मंदिर रामलीला ग्राउंड कुंदनपुर थाना मझोला जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 48 वर्ष तथा फूल सिंह पुत्र रामप्रसाद निवासी प्रकाश नगर चौराहा निकट प्रथमा बैंक लाइनपार मुरादाबाद थाना मझोला जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 43 वर्ष को खटीमा कोतवाली में दर्ज एफ आई आर नंबर 45 बटा 2022 धारा 420 बटा 504 बटा 506 आईपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है


आपको बता दें कि दिनांक 21 फरवरी सन 2022 को सत्यपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम बानूसी, थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर के प्रार्थना पत्र पर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह कोतवाली खटीमा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई इस तरफ से ठगी करने वाली फर्जी कंपनी को संचालन करने वाले लोगों को ढूंढ खोज का कार्य शुरू किया गया और इसी पर अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा अलग-अलग सूत्रों के माध्यम से पता लगाए जाने लगा कि आखिरकार जनता के पैसे पर बड़ा मुनाफा देने के नाम पर 70 से 80 लाख की ठगी करने वाले लोग कहां के हैं और कहां पर इस वक्त रह रहे हैं इसी कार्रवाई को अंजाम देते हुए खटीमा पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

और इन के ऊपर एफ आई आर नंबर 47 बटा 2022 धारा 420 बटा 504 बटा 506 आईपीसी आईपीसी की धारा के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों ही अपराधियों को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया है


