उर्स में हुई चादरपोशी

उर्स में हुई चादरपोशी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट मे हिंदु-मुस्लिम एकता और भाई-चारे के प्रतीक हजरत कालू सैय्यद बाबा की मजार शरीफ पर चल रहे तीन दिवसीय सालान उर्स के दूसरे दिन नगर लोहाघाट चादरपोशी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने बाबा की मजार पर चादरें चढाई।बफ्फ बोर्ड के सदर बाबा हसमत के दौलत खाने से हथरंगिया स्थित कालू सैय्यद बाबा की मजार तक शानदार जुलूस निकाला गया। जुलूस स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, चौक बाजार, गांधी चौक, मीना बाजार होते हुए हथरंगिया स्थित बाबा की मजार तक निकला। पिथौरागढ से आए

मशहूर उत्तराखंड वारसी कव्वाल के सलमान कादरी की टीम ने बाबा की शान में कई कलाम पेश किए गए। उन्होंने दमा-दमा मस्त कलंदर, भर दे झोली मेरी या मोहम्मद, लौट के मैं न जाऊंगा खाली आदि कई कलाम पेश किए। सालान उर्स में लोहाघाट, चम्पावत, जौलजीवी पिथौरागढ़, धारचूला, टनकपुर, खटीमा, पीलीभीत आदि नगरों से आए जायरीनों ने कालू सैय्यद बाबा की मजार में चादरें चढाई। इंतजामियां कमेटी ने बाहर से आए जायरीनों के लिए रहने और लंगर की व्यवस्था की गई है मालूम हो लोहाघाट की सदियों पुरानी कालू सैयद बाबा की मजार में क्षेत्र के हिंदू व मुस्लिमों की काफी श्रद्धा है।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, बल्लू माहरा, शैलेंद्र राय,जावेद यारखां, नाजिस हुसैन, जहीर कुरैशी, मौलाना जियाउल मुस्तफा,नजर सिद्दिकी, जावेद जौली,दानिश, सलीम, चुन्ने कुरेशी आदि मौजूद रहे