विधायक ने किया जर्जर पुल का निरीक्षण ,जल्द सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश

विधायक ने किया जर्जर पुल का निरीक्षण ,जल्द सुधारीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – मोहन गिरी

स्थान -थराली

पिंडरघाटी की लाइफलाइन कही जाने वाले थराली मोटरपुल के मध्यभाग में वेयरिंग कोड धंस जाने से मोटरपुल को छोटे बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है यातायात पूरी तरह से ठप है और अवाम परेशान है ऐसे में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को थराली से बीजेपी विधायक भूपालराम टम्टा थराली पहुंचे

और उपजिलाधिकारी थराली और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जर्जर पुल का निरीक्षण किया विधायक टम्टा ने जल्द से जल्द मोटरपुल के क्षतिग्रस्त भाग को सुधारने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिएइसके साथ ही क्षेत्र की बड़ी आबादी की सहूलियत के लिए नए पुल के निर्माण के लिए स्थान सुनिश्चित करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए

विधायक ने नए पुल के लिए चयनित जगह का निरीक्षण भी किया और बाधित पुल से आमजनमानस को ज्यादा कठिनाई का सामना न करना पड़े इसके लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए