
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

खबर उत्तरकाशी से है जहां चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद मुख्यालय के आजाद मैदान में जिला प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा अस्थाई पार्किंग का निर्माण करवाया गया है और यहां पर गंगोत्री धाम जाने वाले यात्री अपने वाहन पार्क कर रहे हैं पर यहां पर अव्यवस्थाओं का अम्बर लगा हुआ है


मैदान के हर हिस्से में कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आपको बता दें कि पानी की निकासी न होने के कारण बरसात का पानी इस मैदान में जमा हो जाता है जिसके कारण स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है यात्रियों का कहना है कि नगरपालिका उनसे पार्किंग का पूरा शुल्क तो ले रही है

पर सुविधाओं के नाम पर उन्हें कीचड़ की सैर कराई जा रही है वहीं नगर पालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है


