राज्यपाल का चंपावत दौरा

राज्यपाल का चंपावत दौरा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर सीएम धामी की विधानसभा क्षेत्र चंपावत पहुंचे सर्किट हाउस हेलीपैड पर महामहिम राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर दिया गया अपने कार्यक्रम के पहले चरण में राज्यपाल घने जंगलों के बीच बनी स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे

जहां आश्रम के स्वामियों के द्वारा महामहिम का जोरदार स्वागत किया गया राज्यपाल ने जिस कमरे में स्वामी विवेकानंद जी रहे थे वहां ध्यान किया तथा उनके संग्रहालय को देखा तथा आश्रम के स्वामी जी से आश्रम के इतिहास व स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जानकारी ली राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अद्वैत आश्रम मायावती की खूबसूरती की सराहना करते हुए कहा यह स्थान आध्यात्म का स्वर्ग है यहां से दिखने वाली हिमालय की पर्वत श्रृंखलाएं अद्भुत है राज्यपाल ने कहा वह एक बार सपरिवार मायावती आश्रम आएंगे उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली में आकर वे धन्य हो गए हैं राज्यपाल ने लगभग 2 घंटे आश्रम में बिताए उन्होंने कहा स्वामी जी की प्रेरणा से उनके अनुयायियों के द्वारा जो निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर क्षेत्र के लोगों की सेवा करी जा रही है

वह तारीफ के काबिल है महामहिम ने अद्वैत आश्रम मायावती को धरती में स्वर्ग की उपाधि दी आज के कार्यक्रम के दूसरे चरण में राज्यपाल चंपावत जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा 5:00 बजे राज्यपाल प्रेस वार्ता करेंगे