इनोवा कार नहर में गिरी चालक सहित पांच लोगों की मौत

इनोवा कार नहर में गिरी चालक सहित पांच लोगों की मौत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान -खटीमा

उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आई है जहां बीती देर शाम खटीमा के लोहिया हेड पावर चैनल के करीब शारदा नहर में गिरी इनोवा कार,दुर्घटना में कार चालक सहित 5 लोगों की हुई मौत,मृतक महिला द्रोपति उसकी बेटी भाई के दो बच्चे व कार चालक है मृतकों में शामिल,मृतक महिला द्रोपति लोहियाहेड पावर हाउस में करती थी नौकरीदेर शाम अपने भाई मोहन चंद के घर अंजनिया से शारदा नहर के रास्ते वापस लौट रही थी लोहिया हेड अपने घर पुलिस ने सूचना पर नहर से गोताखोरों के माध्यम से सभी शवों को बाहर निकाला,पोस्टमार्टम हेतु खटीमा के नागरिक चिकित्सालय भेजा गया,दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों व क्षेत्र में शोक की लहरमृतक द्रोपति देवी उम्र 34 वर्ष वाइफ ऑफ देवेंद्र निवासी लोहिया हेड पावर हाउस कॉलोनीज्योतिD/O स्वर्गीय देवेंद्र निवासी लोहियाहेड,खटीमा।

(मृतका द्रोपदी की बेटी)मोहन सिंह धामीs/o बहादुर सिंह धामी, निवासी नगरा तराई खटीमा।(कार चालक)दीपिकाD/O मोहन चंद, उम्र 7वर्ष ,निवासी अंजनिया,चकरपुर,खटीमासोनू उम्र 5वर्ष,पुत्र मोहन चंद,निवासी अंजनिया,चकरपुर,खटीमा।मृतका द्रोपदी देवी जहां लोहियाहेड पॉवर हाउस में कार्यरत थी।वही बीते देर शाम चकरपुर अंजनिया निवासी अपने भाई मोहन चंद के घर से अपने भाई के दो बच्चो को लेकर अपने लोहियाहेड स्थित घर को शारदा नहर मार्ग से होकर कार के माध्यम से लौट रही थी। मृतका के घर न पहुंचने पर उसके भाई ने जब फोन किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। जिसके बाद मृतका के भाई मोहन चंद ने अपनी पत्नी के साथ स्कूटी में सवार होकर खोजबीन शुरू की। जिस पर उसे कार लोहियाहेड हेड पावर चैनल के पास शारदानहर में नदी में गिरी हुई दिखी।

मृतका के भाई ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।जिसके उपरांत पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से कार से सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन पुलिस द्वारा कार से 5 लोगों को बाहर निकाले जाने पर उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में सभी मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई गतिमान है। इस दुखद घटना के बाद खटीमा क्षेत्र में शोक की लहर है