
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -धर्मेंद्र सिंह

स्थान -मसूरी

विगत 2 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद आज मौसम ने अपना मिजाज बदला और तेज गर्जनाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट आ गई जिससे लोगों को एक बार फिर अपने गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं बताते चलें कि पर्वतों की रानी मसूरी का मौसम में एक बार फिर सर्दी का एहसास होने लगा है


और ऐसा महसूस हो रहा है कि मानो फिर से सर्दियों के दिन आ गए हो बारिश के कारण जहां स्कूली बच्चों को खासी परेशानी हो रही है वही स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है मूसलाधार बारिश के साथ ही सर्द हवाओं ने भी ठिठुरन पैदा कर दी है वही दून घाटी भी कोहरे की आगोश में आ गई है हालांकि जहां बारिश से दुश्वारियां हुई है वही पर्यटक को ने भी इस मौसम का जमकर आनंद ले रहे हैं अहमदाबाद से आए पर्यटकों ने बताया कि वहां पर 47 डिग्री तापमान है उन्होंने कहा कि मसूरी आकर यहां कुछ दिन और रुकने का कार्यक्रम बनाया है

और यहां आकर उन्हें आनंद की अनुभूति हो रही है अहमदाबाद से आई पर्यटक श्वेता ने बताया कि मसूरी का मौसम बहुत शानदार है उन्होंने कहा कि मसूरी मिनी स्वीटजरलैंड जैसी महसूस हो रही है


