ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -तनवीर अंसारी

स्थान -सितारगंज

सितारगंज क्षेत्र के ग्राम गोठा,लौका, नकहा, गुरुनानक नगरी, आदि गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने तहसीलदार कार्यालय पहुंचकर तहसीलदर सितारगंज के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। वही ज्ञापन में लिखा है कि लौका, गोठा, गुरुनानकनगरी आदि गांव में हजारों परिवार पिछले 65 वर्षों से गांव में निवास करते हैं। वही अपने जीवन यापन के लिए कृषि का भी कार्य करते हैं।साथी ज्ञापन में लिखा है

कि सरकार द्वारा समस्त नागरिक सुविधाएं जैसे वोटर कार्ड, राशन कार्ड ,सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य ,आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।वही ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में लिखा है कि समस्त ग्राम वासियों को पिछले कुछ समय से वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार गांव में आकर सर्वे करना एवं गांव खाली करने के लिए धमकाना तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाते हुए उजाड़ देने की धमकियां दी जा रही है।

इससे गांव में भय का माहौल है और सभी लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को खाली करने के बाद ग्रामीण जीवन जीने के लिए कहां जाएंगे