चारधाम यात्रा पूलिस का नशा मुक्ति अभियान

चारधाम यात्रा पूलिस का नशा मुक्ति अभियान

रिपोर्टर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा के दौरान अवैध नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस प्रतिदिन कामयाबी हासिल कर रही है इसी कड़ी में आज कोतवाली पुलिस व एसओजी की स्पेशल टीम ने स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोच है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त अभियुक्त के सम्बन्ध में पुलिस को कई दिनों से सूचनाएं प्राप्त हो रही थी, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी, कल रात को पुलिस ने तस्कर को दबोच लिया है।


गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त तस्कर के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह देहरादून के एक मुख्य सप्लायर से स्मैक खरीदकर लाया था, जिसको वह छोटी-छोटी मात्रा में बेच रहा था।

देहरादून के मुख्य सप्लायर की छानबीन की जा रही है, जल्द ही उक्त वांछित को भी गिरफ्तार किया जायेगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है, आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।