
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

आखिर सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल के आदेश के बाद पिछले 2 साल से बंद पड़े लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड को संचालित कर दिया गया है वर्ष 2021 में 37.50 लाख रुपए की लागत से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आईसीयू का निर्माण करवाया गया था जिसमें दो वेंटीलेटर के अलावा 4 बेड बनाएं गए थे


निर्माण के बाद से ही डॉक्टरों व स्टाफ की कमी के कारण आईसीयू में ताले लटके हुए थे गंभीर मरीजों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा पर सीएमओ चंपावत के आदेश के बाद मंगलवार से आईसीयू को संचालित कर दिया गया वही चिकित्सालय के सीएमएस डॉ जुनैद ने बताया सीएमओ के आदेश पर मंगलवार से आईसीयू को संचालित कर दिया गया लेकिन अभी भी आईसीयू के संचालन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों व स्टाफ की काफी कमी है इसकी जानकारी सीएमओ को दे दी गई है डॉ कमर ने कहा आईसीयू में गंभीर मरीजों को रखा जाएगा

तथा स्थिति सामान्य होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया जाएगा आईसीयू संचालित होने पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व नगर वासियों ने डीएम चंपावत ,सीएमओ चंपावत व डॉक्टर जुनेद कमर को धन्यवाद दिया


