पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध चाकू के साथ  पकड़ा

पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध चाकू के साथ पकड़ा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध चाकू के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा अपराध गोष्ठी के दौरान जनपद पुलिस को सक्रिय अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में पुलभट्टा थाना पुलिस की टीम ने वाहन चैकिंग करते हुए अपराधियों एवं संदिग्धों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मौके से गुजर रहे वाहन चालको की तलाशी लेते हुए दस्तावेजों की जांच की। पुलिस ने वाहन संबंधी कागजातों में कमी पाए जाने की दशा में कई वाहनों का चालान करते हुए जुर्माना वसूल किया। टीम ने वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का इंश्योरेंस, हेलमेट, वाहन के रजिस्ट्रेशन पेपर आदि की जांच की। इसी बीच मौके से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोक लिया

और तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों से दो अवैध चाकू बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी स्मैक का नशा करने के साथ ही लोगों को डरा धमका कर नशे की पूर्ति के लिए वसूली करने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ग्राम आजाद नगर, थाना किच्छा निवासी हरजोत सिंह एवं मोहल्ला गोटिया, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (यूपी) निवासी गुरविंदर सिंह के पास से दो अवैध चाकू बरामद कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष भट्ट ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी स्मैक का नशा करने के आदि हैं और चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने के साथ ही अपने नशे की पूर्ति के लिए वसूली करने का काम करते थे।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की बाइक संख्या यूपी 25 डीपी 5671 को सीज करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चेकिंग के दौरान थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के साथ एएसआई अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह एवं पुलिसकर्मी ललित कुमार व दीपक बिष्ट मौजूद रहे।