ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार को कुचला, पिता और बेटी की मौके पर मौत, एक मासूम की हालत गंभीर

ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी सवार को कुचला, पिता और बेटी की मौके पर मौत, एक मासूम की हालत गंभीर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रूडकी

रुड़की में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर पांच साल की बच्ची और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पांच वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई हैघटना भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के टांडा भागमल गांव की है।

कृष्णपाल निवासी टांडा गांव भोगपुर अपना स्कूल चलाते हैं। मंगलवार सुबह कृष्णपाल अपनी बेटी श्रुति (5) और अपने पड़ोस में रहने वाले बंटी (5) को लेकर स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।ट्रैक्टर चालक मौके से फरारदर्दनाक हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पड़ोसी का बेटा गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए बंटी को हायर सेंटर भेजा गया है। सूचना पाकर कोतवाल अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।