नगर के रुद्रपुर मार्ग स्थित आदित्य चौक पर चलती कार में अचानक आग लग गई

नगर के रुद्रपुर मार्ग स्थित आदित्य चौक पर चलती कार में अचानक आग लग गई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -राजू सहगल

स्थान –किच्छा

नगर के रुद्रपुर मार्ग स्थित आदित्य चौक पर चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के समय कार स्वामी अपने परिवार के साथ घर वापस लौट रहे थे। देखते ही देखते कार के अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगी। घटना के बाद कार में मौजूद सभी लोगों ने गाड़ी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना के बाद फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने दमकल वाहन के पहुंचने से पूर्व ही आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार किच्छा के किशनपुर निवासी ठाकुर जयंत सिंह अपनी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी क्विड कार संख्या यूके 06 एएस 5949 से घर वापस लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पहले आदित्य चौक पर कार के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते कार के इंजन से तेज लपटें निकलने लगी। कार में आग लगने के बाद कार में मौजूद सभी लोगों ने कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में लोगों का जमावड़ा मौके पर लग गया

और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना की सूचना पर दमकल वाहन के साथ टीम प्रभारी मदन सिंह रावत, फायरमैन संजय सिंह एवं दीपक बसेड़ा की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल वाहन के पहुंचने से पूर्व ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली