दिल्ली में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में हल्दूचौड निवासी विनय ने जीता कॉस्य पदक

दिल्ली में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में हल्दूचौड निवासी विनय ने जीता कॉस्य पदक

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्दुचौड निवासी विनय जोशी ने दिल्ली में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता इंडिया ओपन कंप्टीशन 10 मीटर एयर पिस्टल में अपना जौहर दिखाते हुए कांस्य पदक जीता । उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार व क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है ।विनय जोशी ने दिल्ली में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता इंडिया ओपन कंप्टीशन में कांस्य पदक जीतकर अपने कैरियर में एक नया मुकाम और हासिल कर लिया है

विनय जोशी पूर्व में भी कई प्रतियोगिताओं में अपने नाम मेडल कर चुके हैं।विनय जोशी ने इसका श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने सीनियर कोच श्री त्रिलोक सिंह कालाकोटी को दिया है जो कि बचपन से उसके मार्गदर्शक रहे हैं । श्री कालाकोटी ने बताया कि भविष्य में प्रतियोगिताओं में वह विनय को गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए देखना चाहते हैं ।अपनी जीत पर विनय ने कहा इस पदक से मेरा विश्वास बढ़ा है

और आगामी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रैक्टिस को बरकरार रखते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश में नया कीर्तिमान हासिल करना है । विनय जोशी द्वारा अस्त्र विद्या शूटिंग एकेडमी ऊंचापुल हल्द्वानी से ट्रेनिंग ली जा रही है