हल्द्वानीः साहब मेरी बीबी, दो युवकों पर लूटा रही पैसा, पुलिस के दर पहुंचा पति

हल्द्वानीः साहब मेरी बीबी, दो युवकों पर लूटा रही पैसा, पुलिस के दर पहुंचा पति

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

पति-पत्नी के झगड़े की खबरें आये दिन आती रहती है। कभी पत्नी पुलिस के पास पहुंचती है, तो कभी पति। अब नया मामला हल्द्वानी से सामने आ रहा है। जहा एक पति पुलिस के पास पहुंचा और बोला साहब मेरी पत्नी मेरी कमाई दो युवकों पर लुटा रही है। जिसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई। युवक यही नहीं रूका बोला साहब वह पिछले दो सालों युवकों के खाते में रूपये डाल रही है। साथ ही कई-कई दिन तक घर से गायब रहती थी।

जब उसने पत्नी से इस बारे में पूछा तो वह उल्टा उसी से अभद्रता करने लगी मुखानी थाने पहुंचे केसर कालोनी लोहरियासाल तल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी करीब दो साल से शहजाद कुरैशी और अभिषेक सिंह के बैंक खाते में रूपये डाल रही है। जब उसने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा तो वह अभद्रता करने लगी। युवक का आरोप है उसकी पत्नी दो युवकों के साथ लगातार घर से गायब रहती है। जब उसने शहजाद कुरैशी और अभिषेक सिंह से बात की तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित ने दोनों युवकों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है