
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संजय कुंवर,

स्थान -बदरीनाथ

भू बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ में तीर्थ यात्रियों की आमद बढ़ती जा रही है, आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों श्रधालु सिंह द्वार से लम्बी कतारों में खड़े होकर बदरी विशाल के दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए, खुशगवार मौसम के बीच रविवार को इस सीजन की सबसे अधिक रिकॉर्ड भीड़ 20 हजार श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शनों के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे,


कपाट खुलने से अबतक बदरीनाथ धाम में करीब 3 लाख 50 हजार तीर्थ यात्री श्री हरि नारायण भगवान के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर चुके है, आप तस्वीरों के माध्यम से देख सकते है कि पंजाब से बदरी धाम पहुंचे एक दल के बैंड और मशक बीन की धुनों पर कैसे श्रधालु श्री हरि भक्ति में डूबकर झूमते हुए आनंदित हो रहे है, कुछ इस तरह का आध्यात्मिक माहोल बना है नारायण पुरी श्री बदरी नाथ धाम में वहीं बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ के अनुसार बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन करन ए कोई दिक्कत नहीं हो

इसके लिए मन्दिर प्रशासन मुस्तैदी से मन्दिर परिसर में नजर बनाए हुए है, प्रत्येक यात्री को सुगमता से दर्शन कराना बीकेटीसी की पहली प्राथमिकता है


