
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट मे नवनिर्मित पालिका भवन का भव्य शुभारंभ हुआ
लोहाघाट नगर में 70 लाख रुपए की लागत से बने नगर पालिका के नवनिर्मित कार्यालय भवन का डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने शुभारंभ किया। इस दौरान पालिका के द्वारा लोहाघाट के पूर्व पंचायत अध्यक्षों व दिवंगत अध्यक्षों के परिजनों को सम्मानित किया।रविवार को नगर पालिक अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुए भव्य कार्यक्रम में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने नवनिर्मित पालिका कार्यालय का शुभारंभ किया। डीएम ने लोगों की हर समस्या का प्राथमिक से निदान करने का आश्वासन दिया। वही वक्ताओं ने लोहाघाट नगर के इतिहास और नोटिफाइड एरिया से लेकर नगरपालिका तक के सफर में नगर में हुए विकास के बारे में चर्चा की। इस दौरान लोगों ने डीएम के समक्ष पानी, स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को उजागर किया। डीएम भंडारी के द्वारा सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन लोहाघाट नगर की जनता को दिया


,डी एम भंडारी ने कहा नगर के विकास में पालिका का प्रमुख स्थान रहता है उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा लोहाघाट नगर में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करी, उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में नगर के संभ्रांत नागरिक, बुजुर्ग व महिलाएं शामिल रही वही पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा अपने कार्यकाल में नगर में किए गए विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया तथा पूर्व पंचायत अध्यक्षों के द्वारा नगर में किए गए विकास कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया तथा अपना प्रेरणास्रोत बताया ,वर्मा ने कहा नगर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए अब पालिका के पुराने कार्यालय को तोड़कर उसमें डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बहुमंजिला कार पार्किंग का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा ताकि लोगों को कार पार्किंग की सुविधा मिल सके और पालिका की आय में वृद्धि हो सके पालिका अध्यक्ष वर्मा के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर की जनता को धन्यवाद दिया

कार्यक्रम कासंचालन शिक्षक नरेश राय और जीवन मेहता ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय,ईओ प्रियंका रैंकवाल, चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लाक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, ब्लाक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश लाल साह, सुमन माहरा, लता वर्मा व प्रहलाद सिंह मेहता,नवीन मुरारी, रमेश चंद्र पांडेय,भैरव राय, अर्जुन ढेक, जगदीश सिंह ढेक,जीवंती साह, मनीष ढेक,कमला साह सहित कई लोग मौजूद रहे।


