
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -अनुज कुमार शर्मा

स्थान -खटीमा

खटीमा के सुरई वन रेंज में बनी नज्जू मियां की मजार को ध्वस्त किए जाने से बचाने हेतु आज बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के बैनर तले इकट्ठा हो खटीमा उप जिलाधिकारी को मजार से जुड़े साक्ष सौप कर मजार ना तोड़े जाने की गुजारिश की लोगों का कहना था


कि यह मजार लगभग 157 वर्ष पुरानी है जिसके बारे में कई उर्दू किताबों में जिक्र भी मिलता है अतः इस मजार को अवैध कब्जा ना माना जाए और इसका संरक्षण किया जाए वही इस मामले में मीडिया से बात करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि हमने सबूत को देखा है

और हमारे द्वारा सभी कागजात एसडीओ वन विभाग को भेजे जा रहे हैं जिससे कि उनकी सही तरीके से जांच हो सके जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी


