सीएम धामी की विधानसभा चंपावत में सरकारी भूमि में बनी मजारों में गरजा बुलडोजर दो अवैध मजारों को किया ध्वस्त

सीएम धामी की विधानसभा चंपावत में सरकारी भूमि में बनी मजारों में गरजा बुलडोजर दो अवैध मजारों को किया ध्वस्त

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -बनबसा

प्रदेश में सरकारी भूमि में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को सीएम धामी की विधानसभा चंपावत के बनबसा में सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग की जमीन पर बनाई गई दो अवैध मजारों को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है

अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत एसडीएम टनकपुर सुंदर सिंह के निर्देश व सीओ टनकपुरअविनाश वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पुलिस व प्रशासन की टीम ने बनबसा क्षेत्र में सरकारी भूमि में बनाई गई दो अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया शासन के आदेश पर सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है अभियान के तहत आज यह कार्रवाई करी गई एसडीएम ने कहा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बख्शा नहीं जाएगा

अभियान में एसओ टनकपुर चंद्र मोहन सिंह , एसओ बनबसा लक्ष्मण सिंह, एसडीओ सिंचाई विभाग प्रशांतवर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा