मोरी में 506 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मोरी में 506 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

उत्तरकाशी पुलिस जनपद में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार ताबडतोड कार्रवाईयां कर रही है, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशनः 2025 के अन्तर्गत जनपद में नशे को जड से खत्म करने के लिये सभी क्षेत्राधिकारी/कोतवाली/थाना प्रभारी / एसओजी/ एएनटीफ को एक्टिव मोड पर रखा गया है, चारधाम यात्रा के बीच अवैध नशा कारोबारियों पर कार्रवाई हेतु उनके द्वारा प्रत्येक थाने पर स्पेशल टीमें बनायी गयी है।

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुये पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/मोरी,प्रशान्त कुमार के पर्यवेक्षण में मोरी पुलिस व एस0ओ0जी0 की स्पेशल टीम द्वारा थानाध्यक्ष मोरी, मोहन सिंह कठैत एवं एसओजी प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में गोपनीय जानकारी जुटाकर जाल बुनते हुये कल 18.05.2023 को त्यूनी रोड,वाल्टी तप्पड़ सान्द्रा के पास से प्रह्लाद सिंह रावत नामक व्यक्ति को 506 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ करने पर प्रह्लाद द्वारा बताया गया कि वह अफीम को त्यूनी क्षेत्र से किसी नेपाली मूल के व्यक्ति से खरीदकर लाया है,

जिसे वह अपने गांव के आस-पास बेचने जा रहा था।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act 08/17 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है