
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -बनबसा

एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंपावत पुलिस के साइबर सेल के द्वारा साइबर ठगी के शिकार हुए बनबसा के व्यापारी ललित भट्ट के खाते में 10लाख रुपए की धनराशि वापस करवाई एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा ने बताया कि अज्ञात साइबर्टेक के द्वारा बनबसा के व्यापारी ललित भट्ट को झांसे में लेकर मशीनों टेबलेट के पार्ट्स खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी कर ली थी


व्यापारी के द्वारा साइबर ठगों के झांसे में आकर ₹10 लाख साइबर ठगो के द्वारा बताए गए अकाउंट में डलवा दिए ठगी का अहसास होने पर व्यापारी ने टनकपुर साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद चंपावत पुलिस के साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्यापारी से लेनदेन का विवरण लेकर बैंक नोडल से संपर्क कर व्यापारी के खाते में ठगी गई 10लाख रुपए की धनराशि वापस करवा दी वही पूरी धनराशि वापस मिलने के बाद व्यापारी ने राहत की सांस लेते हुए चंपावत पुलिस को धन्यवाद दिया

वहीं एसपी चंपावत से सभी लोगों से साइबर ठगों के झांसे में ना आने की अपील करी है पुलिस टीम में एसआई मीनाक्षी नौटियाल साइबर सेल प्रभारी चंपावत, हेड कांस्टेबल बिहारी लाल ,कांस्टेबल रितेश बोरा आदि शामिल रहे


