
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -डोईवाला

लच्छीवाला रेंज अंतर्गत निवास कर रहे वन गुज्जरों को वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए हैं, जिसको लेकर वन गूजरों के सामने अपने आशियाना खोने का बड़ा खतरा मंडराने लगा है। इसी को लेकर आज सैकड़ों वन गुज्जर लच्छीवाला रेंज पहुंचे, जहां उन्होंने रेंज अधिकारी घनानन्द उनियाल से वार्ता कर दिए गए नोटिस का जवाब दिया। ओर मांग करी कि वर्षों से रह रहे वन गूजरों के आशियाने को न उजाड़ा जाये।


वन गुज्जर अमीर हमजा व रेशमा आलम ने कहा कि उनका परिवार सन 1910 से यहां निवास कर रहा है, जिसमें उनकी 6 पीढियां यहां निवास करती आ रही है। लेकिन अब वन विभाग द्वारा उन्हें अतिक्रमण के दायरे में बताया जा जा रहा है, जो कि इनके साथ पूरी तरह ना इंसाफी है।वहीं इस पूरे मामले को लेकर वन रेंज अधिकारी घनानन्द उनियाल ने बताया कि वन गुज्जरों के कुछ परिवारों को पट्टे आवंटित किए गये थे, लेकिन अब उनके अतिरिक्त वन गुज्जर दिए गए पट्टों से बाहर के दायरे में भी निवास कर रहे हैं, ओर इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए हाईकोर्ट के निर्देश व वन अधिनियम के तहत वन विभाग ने नोटिस जारी किए हैं।

वहीं उन्होंने वन गुज्जरों से अपील करी कि अतिक्रमण की जद में आये वन गुज्जर शीघ्र ही स्वयं अतिक्रमण छोड़ दें। ओर वन विभाग द्वारा दिये गए पट्टों पर ही निवास करें।हालांकि इन वन गूजरों को कुछ समय जरूर दिया गया है। लेकिन वन गुज्जर इसे अपनी समस्या का हल नही समझते। ओर वन विभाग से उन्हें अपने स्थानों पर ही रहने की मांग कर रहे हैं।


