15 दिन के भीतर सरकार राजकीय मेडिकल कॉलेज के पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करे नहीं तो होगा आंदोलन

15 दिन के भीतर सरकार राजकीय मेडिकल कॉलेज के पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करे नहीं तो होगा आंदोलन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -: दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

नर्सिंग पदों पर वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आज हल्द्वानी में एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन हुआ, बेरोजगार युवाओं ने आरोप लगाया कि नैनीताल हाई कोर्ट से मामले को जीतने के बाद सरकार उनके साथ एक और नया छलावा करने जा रही है, उन्होंने कहा कि सरकार केवल स्वास्थ्य विभाग के 1564 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर रही है जबकि मेडिकल कॉलेज को छोड़ दिया गया है, और कहा यह जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के 1400 पदों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी,

उन्होंने कहा कि वर्षवार नर्सिंग भर्ती में कोई धांधली नहीं की जा सकती इसलिए सरकार मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग के पद पर परीक्षा आयोजित करने की बात कह रही है, युवाओं का कहना है कि सरकार को वर्षवार भर्ती करनी पड़ेगी पर उनकी मांग यह है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के पदों पर सरकार जल्द से जल्द भर्ती की विज्ञप्ति निकालें और यदि ऐसा नहीं हुआ तो पूरे उत्तराखंड में एक नया आंदोलन खड़ा होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगीबेरोजगार युवाओं का कहना है कि उत्तराखंड में हर परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है, बेरोजगार युवा परेशान हो रहा है लिहाजा राजकीय मेडिकल कॉलेज के पदों पर भी सरकार को वर्षवार भर्ती करनी पड़ेगी, क्योंकि इससे पहले सरकार ने 2 साल पहले स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिलाकर करीब 28 सौ भर्तियां निकाली थी लेकिन अब उन भारतीयों को तोड़ दिया गया है, मेडिकल कॉलेज की भर्तियां अलग की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग की भर्तियां की जा रही है

जो कि बेरोजगारों के साथ अन्याय है, उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर सरकार राजकीय मेडिकल कॉलेज के पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करें नहीं तो हुए किसी बड़े आंदोलन को छेड़ने से भी गुरेज नहीं करेंगे…