
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

विजुअल: चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के एबटमाउंट में पर्यटन विभाग के सहयोग से चल रहे एस्ट्रोवीक का समापन हो गया है। इस दौरान भारत के कई नामी-गिरामी फोटोग्राफरो ने बर्ड वाचिंग फोटोग्राफी करी तथा एस्ट्रोफोटोग्राफी के जरिए आसमान के गूढ रहस्यों को जाना।डीएम चंपावत नरेन्द्र सिंह भंडारी के दिशा निर्देशन पर आयोजित एस्ट्रोवीक कार्यक्रम में देश के करीब 60 फोटोग्राफर ने अपने फोटो साझा किए। कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जिले के एबटमाउंट में बाहरी राज्यों के प्रकृति प्रेमियों आकृषित करना है।


उन्होंने बताया कि एबटमाउंट में हिमालय दर्शन के अलावा दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों का अपार संग्रह है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढावा मिलेगा। कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सीखने को बहुत कुछ मिला है। वहीं डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चंपावत जिले को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एस्ट्रो वीक कार्यक्रम का आयोजन पहली बार उत्तराखंड के चंपावत जिले में रखा गया इसके अलावा चंपावत जिले के युवाओं को इन महान फोटोग्राफरों से कुछ सीखने को मिल सके वही बुधवार की रात को आठ बजे से चले कार्यक्रम में पांडवाज ग्रुप के कलाकारों ने गढवाली और कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित कई गीतों से दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया

डीएम भंडारी के द्वारा भी कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया गया। कार्यक्रम में सीडीओ आरएस रावत ,पदमश्री पुरस्कार प्राप्त फोटोग्राफर अनूप साह, थ्रीश कपूर,अजय तलवार,सलिल डोभाल,मोहम्मद आसिफ, जीएस रावत, प्रदीप पांडेय, दिशांत मेहता, श्रीनिवास ओली आदि मौजूद रहे


