गदरपुर में मंडी समिति कार्यालय से रवाना किया गया इनाम प्रचार रथ

गदरपुर में मंडी समिति कार्यालय से रवाना किया गया इनाम प्रचार रथ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -गदरपुर

गदरपुर। गदरपुर मंडी समिति कार्यालय से आज हरी झंडी दिखाकर इनाम अथवा राष्ट्रीय कृषि बाजार के प्रचार रथ को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान मंडी समिति सचिव योगेंद्र तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक प्रचार रथ रवाना किया गया है जिसमें किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन इनाम के तहत करवाने की अपील की गई है इससे आने वाले समय किसानों को बहुत अधिक फायदा होगा देश भर में किसान अपने उत्पाद ऑनलाइन बोली के माध्यम से कहीं भी बेच सकेंगे ।

इस मौके पर बोलते हुए मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इनाम ज्ञानी राष्ट्रीय कृषि बाजार की योजना है उसमें एक देश एक मंडी का नारा दिया गया है इसमें किसान अपने देश भर में अपने उत्पादों को भेज सकेंगे और अच्छी कीमत प्राप्त कर सकेंगे इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी