
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संजय कुंवर

स्थान -श्री बदरीनाथ

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सपरिवार, आज बृहस्पतिवार प्रात: बदरीनाथ एवम केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।प्रात: काल उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। केदारनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनको भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद,भस्म, रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, यात्रा मजिस्टेट योगेश मेहरा, तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी मौजूद रहे।


केदारनाथ दर्शन के पश्चात हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैलीकॉप्टर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। हैलीपेड पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने राज्यपाल की अगवानी की।भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के पश्चात मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र, तुलसी माला भेंट की। इस अवसर पर यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा,मंदिर समिति बदरीनाथ के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी तथा मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान भी मौजूद रहे। वहीं राज्यपाल ने अपने संदेश में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ की यात्रा व्यवस्थाओं हेतु प्रदेश सरकार एवं मंदिर समिति की प्रशंसा की।

कहा कि वह श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन से अविभूत हैं। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने राजभवन शिमला राज्यपाल से भेंट की। चारधाम यात्रा हेतु आमंत्रण दिया था


