मात्र 5-6 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा कर पुलिस ने 02 पाईप चोरों को किया गिरफ्तार

मात्र 5-6 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा कर पुलिस ने 02 पाईप चोरों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर –दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

कल 17.05.2023 को वादी प्रखर मंमगाई द्वारा मातली स्थित अपने प्लॉट से पॉईप ( 20फीट लम्बे व 2 इंच मोटे) चोरी हो जाने के सम्बन्ध मे एक लिखित तहरीर दी गयी, तहरीर के आधार पर उक्त मामले मे कोतवाली उत्तरकाशी पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी की धारा 379 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा चोरी के खुलासे व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को उचित निर्देश दिये गये। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, अनुज कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा SHO कोतवाली,दिनेश कुमार की देखरेख में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मात्र 5-6 घण्टे के अन्दर चोरी का खुलासा कर पाईप चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों मुनेन्द्र नौटियाल व राकेश कुमार को कल देर सांय को मातली से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 06 पाईप बरामद किये गये।

मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है, बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गयी। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, आज अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।