घोरपट्टा के जंगल में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का 24 घण्टे के अन्दर खुलाशा

घोरपट्टा के जंगल में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का 24 घण्टे के अन्दर खुलाशा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -मनीश 

स्थान -पिथौरागढ़

घोरपट्टा के जंगल में एक महिला का शव बरामद हुआ था जिसे थाना डीडीहाट पुलिस द्वारा पंचायतनामा कर शिनाख्त हेतु प्रचार प्रसार किया गया । दिनांक 15 मई 2023 को उक्त महिला के नाती श्री संजय सिंह द्वारा उक्त महिला की शिनाख्त श्रीमती हीरा देवी पत्नी स्व0 श्री हरलाल सिंह निवासी फुलतड़ी थाना जौलजीबी के रूप में की तथा बताया कि उनकी नानी मृतका हीरा देवी उपरोक्त दिनांक 12 मई 2023 को शादी में सम्मिलित होने हेतु

अपने ग्राम फुलतड़ी से कालिका धारचुला को निकली थी परन्तु वहां नही पहुँची, जिसकी मृत्यु होने के सम्बन्ध में सूचना मिली । उक्त महिला के शरीर से जेवर भी गायब थे जिससे लूट और हत्या का होना प्रतीत हो रहा था । 17.05.2023 को उक्त महिला की लूट व हत्या करने वाले अभियुक्त उमेद राम को सर्विलांस की मदद से बिन्दुखत्ता के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त से लूट का सामान भी बरामद किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

नामपताअभियुक्त- अभियुक्त उमेद राम पुत्र स्व0 आनन्द राम निवासी ग्राम तोली, बंगापानी थाना जौलजीबी पिथौरागढ़ उम्र 34 वर्ष ।बरामद माल- एक जोड़ी सोने के कान के कुण्डल, एक सोने का गलोंबन्द