
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-


रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी: गुरुवार सुबह तेज तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है तूफान के चलते जहां कई जगह पर विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई हैं तो वही लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता में एक विशालकाय पेड़ के गौशाले पर गिरने से एक गाय सहित तीन बकरियों की मौत हुई हैबताया जा रहा कि गुरुवार सुबह सुबह तेज आंधी के चलते बिंदुखत्ता के रावत नगर प्रथम में एक किसान की गौशाला के ऊपर पेड़ गिर जाने से 4 जानवर मौत के मुंह में समा गए हैं।


गौशाला गरीब किसान हरीश राम पुत्र मोहन राम की थी. घटना में एकदुधारू गाय, तीन बकरी दबकर मर गई हैं जबकि कई अन्य जानवरों को बचा लिया गया हैजानवर के मौत के बाद गरीब किसान ने मुआवजे की मांग की है किसान हरिराम का कहना है कि पशुपालन ही उसका मुख्य जरिया है तूफान के चलते घर के पास विशालकाय पेड़ कच्चे गौशाला पर जा गिरा . घटना के बाद अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है.

स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग की है. पेड़ गिरने से गौशाले को भी भारी नुकसान पहुंचा हैगौरतलब है कि गुरुवार देर सुबह आई आंधी तूफान और बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है. तेज हवाओं और बारिश के चलते लोग घरों में कैद हैं जगह-जगह पर विद्युत व्यवस्था बाधित हो चुकी है


