व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कैंट अधिशासी अधिकारी से की मुलाकात

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कैंट अधिशासी अधिकारी से की मुलाकात

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

नगर में क्षतिग्रस्त पड़े आशियाना पार्क के जीर्णोद्धार और‌ पिंक टाॅयलेट निर्माण की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मुख्य अधिशासी अधिकारी को बताया कि पार्क के जीर्णोद्धार हेतु जिलाधिकारी ने छावनी परिषद से शीघ्र डी0पी0आर0 बनाकर भेजने एवं शहर में पिंक टाॅयलेट (महिला शौचालय) के लिए भूमि उपलब्ध की बात कही है। मुख्य अधिशासी अधिकारी ने बताया कि दोनों विषय पर कार्यवाही की गई है। आशियाना पार्क के जीर्णोद्धार हेतु डी०पी०आर० बनाने की प्रक्रिया की कार्यवाही जिला प्रशासन के साथ मिलकर की जा रही है। वहीं नया पिंक टॉयलेट महिला शौचालय नैनीताल बैंक के निकट बनवाया जा रहा है।

बैठक में व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, कोषाध्यक्ष भुवन पांडेय, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि रहे।