

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -राजू सहगल

स्थान -किच्छा

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में लगा नुमाइश मेला जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित नुमाइश मेले में प्रतिदिन लोगों की भीड़ उमड़ रही है। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा जमकर झूलों का आनंद लिया जा रहा है। विगत 21 अप्रैल से किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में नुमाइश मेला चल रहा है। प्रशासन द्वारा 8 मई तक मेले के आयोजन की अनुमति दी गई थी।


मेले में लगातार उमड़ रही लोगों की भीड़ एवं जनता की मांग के बाद मेले को 18 मई तक बढ़ा दिया गया। मेला आयोजकों ने बताया कि नुमाइश मेले का 18 मई को समापन कर दिया जाएगा। नुमाइश मेले में कोलंबस झूला, हवाई झूला, ड्रैगन झूला, इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन, ब्रेक डांस झूला, नाव झूला सहित तमाम झूलों पर छोटे-छोटे बच्चों के अलावा उनके परिजन भी झूले का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। नुमाइश मेले में लगी खाने पीने की दुकानों पर फास्ट फूड, आइसक्रीम, गोलगप्पे आदि व्यंजनों का भी लोगों द्वारा जमकर स्वाद लिया जा रहा है । छोटे बच्चों के लिए ऊंट की सवारी एवं ट्रेन की सवारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मेले में महिलाओं से संबंधित दुकानों पर महिलाओं एवं युवतियों द्वारा जमकर साज श्रंगार के सामान की खरीदारी की जा रही है। छोटे-छोटे बच्चों को खेल खिलौने काफी पसंद आ रहे हैं। जल्द ही मेले का समापन होने वाला है, ऐसी स्थिति में लोगों की भीड़ लगातार मेले में पहुंच रही है।



