वन भूमि पर बनी मजार तोड़ी

वन भूमि पर बनी मजार तोड़ी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अनुज कुमार शर्मा

स्थान -खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद की सीमांत तहसील खटीमा में आज वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लोहिया हेड रोड स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से बनी मजार को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। वही वन अधिकारियों ने वन भूमि पर बने अन्य अवैध अतिक्रमण को भी जल्द हटाने की कही बात।खटीमा में आज राजस्व विभाग और वन विभाग द्वारा वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। खटीमा वन रेंज के उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या दो लोहिया हेड रोड पर वन भूमि में अवैध रूप से निर्मित एक धार्मिक संरचना को जेसीबी के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर वन भूमि पर हुए

अतिक्रमण को हटाने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष अभियान प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। जिसके तहत अभी तक सैकड़ों धार्मिक संरचनाएं जो अवैध रूप से वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी उनको नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए वन विभाग द्वारा तोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में आज लोहियाहेड रोड में पॉलीफ्लेक्स कंपनी के पास वन भूमि में अवैध रूप से निर्मित एक सैय्यद बाबा की मजार को जेसीबी के माध्यम से जमींदोज कर दिया गया।वहीं वन विभाग के एसडीओ संतोष कुमार पंत ने बताया कि वन भूमि या सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग तथा प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से लगातार बेदखली की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या दो खटीमा रेंज के अंतर्गत अवैध रूप से निर्मित एक धार्मिक संरचना को हटाया गया। उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित क्षेत्रों में नियमानुसार विधिक प्रक्रिया अमल में लाने के बाद संरचनाओं को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शासन तथा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में लोहिया हेड रोड में सरकारी वन भूमि पर अवैध रूप से निर्मित एक धार्मिक संरचना को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।