यमुनोत्री धाम यात्रा का हुजुम पैदल मार्ग पर लगा लंबा जाम

यमुनोत्री धाम यात्रा का हुजुम पैदल मार्ग पर लगा लंबा जाम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा को लेकर अच्छी खबर है और यात्रीयों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
यमुनोत्री और गंगोत्री में यात्रीयों की बढती संख्या को देखते हुये यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर लगा जाम लग रहा है,बतादें की यमुनोत्री धाम मे 167928और गंगोत्री धाम में 184512 यात्रीयों ने सोमवार तक दर्शन कर लिये थे।
यमुनोत्री धाम की यदि हम बात करें तो

यहां आय दिन पैदल मार्ग पर जाम लगता है जिससे पैदल चल रहे यात्रीयों को भारी परेशानी होती है,यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सबसे अधिक खराब स्थिति भंडेली गाड़ और भैरव घाटी सहित अन्य जगहों की भी है जहां बेहद परेशानी का सामना करना होता है।पैदल मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षाकर्मीयों की भी व्यवस्था चपे चपे पर है लेकिन जाम लगने से पुलिस भी नाकाम साबित होती है क्योंकि स्थिति ही ऐसी है

कि नीचे से और उपर से घोडे़,खच्चर,डंडी,कंडी,पैदल यात्री जब चलतें हैं तो तब स्थिति बेहद डरवानी हो जाती है।यमुनोत्री धाम की दूरी तो महज 5किमी है लेकिन यात्रा का सफर जरा कठीन है।