
स्थान : जसपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रुड़की आश्रम से रामनगर जाते समय जसपुर क्षेत्र के नादेही पहुंचे।

भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित नादेही में उन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष काशीपुर एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विनीत चौहान के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की।


स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि के आगमन पर विनीत चौहान और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने महामंडलेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया।


महामंडलेश्वर ने परिवार के सदस्यों का कुशलक्षेम जाना और सभी के सुख-समृद्धि तथा मंगलमय जीवन की कामना की।


उनके नादेही पहुंचने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। कुछ स्थानीय लोगों ने भी महामंडलेश्वर के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान धार्मिक और सामाजिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने समाज में आपसी सद्भाव और धार्मिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया।



विनीत चौहान और उनके परिवार ने महामंडलेश्वर के अपने आवास पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए सौभाग्य का अवसर बताया।

कुछ समय नादेही में रुकने के बाद महामंडलेश्वर ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया। इसके बाद वह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काशीपुर होते हुए रामनगर के लिए रवाना हो गए।
स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि की इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान विनीत चौहान के परिवार सहित स्थानीय लोगों ने उन्हें विदाई दी और पुनः क्षेत्र में आगमन का आग्रह किया।

