सेना ने बदला जारी-मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर एक जख़्मी

सेना ने बदला जारी-मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर एक जख़्मी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान – जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई. इसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं. मुठभेड़ अब भी जारी है. वहीं जिले में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. इससे पहले घायल जवानों को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से ले जाया गया है.जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई. इस दौरान आतंकवादियों द्वारा विस्फोट किए जाने से सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं.

एक जख्मी जवान का अभी इलाज चल रहा है. वहीं कुछ आतंकियों के मारे जाने का भी अनुमान है. फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है. सुरक्षा के लिहाज से जिले में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.जानकारी के मुताबिक खराब मौसम और लगातार बारिश के बीच यह मुठभेड़ राजौरी जिले के घने जंगलों वाले कंडी इलाके में हो रही है. जम्मू क्षेत्र में भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में आतंकियों ने सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया था, जिसके बाद यह इलाके में छुपे आतंकियों को बाहर निकालने के लिए लगातार यह ऑपरेशन जारी है.मुठभेड़ में दो जवान मौके पर शहीद हो गए थे

और मेजर समेत चार घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया. बाद में उधमपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और जवानों ने दम तोड़ दिया. इस ऑपरेशन में सेना के कुल 5 जवान शहीद हो गए हैं.