
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -धर्मेंद्र सिंह

स्थान – मसूरी

एक होटल के सभागार में आयोजित मसूरी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की गई और आने वाले लोकसभा चुनाव और नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही गई इस मौके पर मुख्य अतिथि निर्मला जोशी धर्मपत्नी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और भाजपा की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी ने कहा कि उनका मसूरी से बहुत गहरा लगाव रहा है और यहां आकर उन्हें सुकून मिलता है और यहां के लोग उनके परिवार के लोगों की तरह है साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भी यहां की जनता का भरपूर प्यार मिला है उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी मातृशक्ति और मोर्चा के पदाधिकारी को बधाई देती हैं और भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए सब एकजुट होकर कार्य करेंगे यही कामना करते हैं इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि महिला मोर्चा को बहुत अनुभवी और तेजतर्रार पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिले हैं उन्होंने उम्मीद जताई

कि आने वाले लोकसभा चुनाव और नगरपालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे और भाजपा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे


