ढाई वर्ष के मासूम के लिए देवदूत बनी एसएसबी रात भर अकेले खाई में पढ़ा रहा घायल मासूम

ढाई वर्ष के मासूम के लिए देवदूत बनी एसएसबी रात भर अकेले खाई में पढ़ा रहा घायल मासूम

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

पंचम वाहिनी एस.एस.बी. चम्पावत सीमा चौकी खेत के जवानों द्वारा ढाई साल के बच्चे का बचाव अभियान चलाया
बृहस्पतिवार को कोटकेंद्रीय गाँव, जिला चम्पावत के मनोज राम करीब 3 बजे SSB सीमा चौकी खेत के गेट में बेहोशी हालत में सहायता मांग रहे थे | तुरन्त एसएसबी के जवानों द्वारा घायल मनोज राम को कन्धे में लेकर कई किलोमीटर पैदल चलकर चल्थी नदी पार करवा कर प्राथमिक उपचार हेतु SSB का वाहन मंगा कर उप जिला अस्पताल टनकपुर में पहुचाया तब तक मनोज राम बेहोसी हालत में थे | जैसे ही मनोज राम को होस आया तो उन्होंने बताया कि मेरे साथ एक ढाई साल का बच्चा ( कार्तिक कुमार s/o गणेश राम ) गाँव कोटकेन्द्रीय भी था | उन्होंने बताया हम लोग एक परिवार की शादी में शामिल होने पहाड़ के रास्ते जा रहे थे | वही अश्रिनी नाला के ऊपर कुछ ही दुरी पर अचानक मधुमक्खियों ने उन लोगों पर हमला कर दिया

और सभी लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे | तब कार्तिक कुमार जो ढाई साल का बच्चा था वो मेरे गोद में था | मधुमक्खियों के काटने से सभी परिवार के लोग जंगल में इधर-उधर बिखर गए और दौड़ने के दौरान कार्तिक कुमार मेरे गोद से जंगल में गिर गया और मेरे से दूर हो गया में किसी तरह जान बचा कर SSB कैम्प के पास आया |घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी के प्रभारी उप निरीक्षक पुष्कर सिंह द्वारा स्थानीय पुलिस तथा वाहिनी मुख्यालय के कमांडेंट को सूचना दी, कमांडेंट प्रमोद देवरानी के दिशानिर्देश के बाद एसएसबी के जवान तत्काल रात 10:00 बजे से SSB की गस्त टीम और स्थानीय पुलिस के साथ अर्शानी नाला के पास पहाडी क्षेत्र में खोज बीन की | सर्च टीम की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे बच्चे को जंगल में बेहोशी हालत में झाड़ी के पास पड़ा देखा जिसे तुरन्त टीम के द्वारा उप जिला अस्पताल टनकपुर SSB द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया |

वर्तमान समय में कार्तिक कुमार की गंभीर हालत है चिकित्सकों के द्वारा बच्चे का उपचार किया जा रहा है वही एसएसबी के द्वारा करे गए इस सराहनीय कार्य की लोगों के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा करी जा रही है सर्च अभियान में SSB की गस्त दल के उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह, मुख्यआरक्षी राजीव कुमार, धर्मेन्द्र त्रिपाठी,लक्ष्मी कुमार,सुशील कुमार,योगेन्द्र कुमार आदि जवान की मुख्य भूमिका रही