
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -रितिक अग्रवाल

स्थान -डोईवाला

डोईवाला में हैल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से एक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने शिरकत की। इस दौरान अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के साथ समान जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलिक से की गई। जिसके बाद मुख अतिथि ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टर, पुलिस व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस पूर्व सीएम डॉ निशंक ने कहा कि हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से यह एक सराहनीय पहल है। क्योंकि समाज में अच्छे कार्य करने पर उन्हें प्रोत्साहित किये जाने से उनका मनोबल बढ़ता है। जिसकी वजह से इन लोगों की समाज हित मे ओर भी कार्य करने की भावना पैदा होती है।वही कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी अजय कुमार ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा आज उनका सम्मान कर उनका हौसला अफजाई किया गया है। वहीं उन्होंने संकल्प लिया कि वह समाजहित में ओर भी बढ़ चढ़ कार्य करेंगे।

वहीं संस्था की अध्यक्ष आरती वर्मा ने बताया कि उनकी संस्था लगातार इस तरह के कार्य कर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों का सम्मान करेगी, ताकि सभी लोगों में समाजहित में कार्य करने की भावना पैदा हो सके।


