
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -गोविन्द चौधरी

स्थान -लक्सर

लक्सर में प्रधानमंत्री आवास योजना कि RTI के जरिए एक तथाकथित पत्रकार ने सूचनाएं इकट्ठा कर एक युवक से 1 लाख रुपए की मांग करने वाले इस्माइलपुर गांव निवासी रामगोपाल सैनी के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल कुछ दिनों पूर्व आरोपी रामगोपाल सैनी द्वारा लक्सर के एक प्रतिष्ठित पत्रकार को सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर बदनाम करने की धमकी दी गई थी। और पत्रकार से ही उसके प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राप्त सब्सिडी से 1 लाख रुपए की रकम भी मांगी गई थी


रकम नहीं देने पर आरोपी रामगोपाल सैनी द्वारा एक कथित संगठन का का सहारा लेकर सोशल मीडिया के जरिए दबाव बनाने की नियत से भ्रामक प्रचार-प्रसार भी किया गया था वही आरोपी रामगोपाल सैनी के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रकरण से अवगत कराते हुए याचिका दायर की गई थी जिसमें न्यायालय द्वारा मामले की गंभीरता परखते हुए आरोपी रामगोपाल सैनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है बताते चलें कि आरोपी रामगोपाल सैनी द्वारा पूर्व में भी एक राशन डीलर से 1 क्विंटल चीनी और 50 हजार रुपए की डिमांड की जा चुकी है जिस संदर्भ में भी आरोपी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है

इतना ही नहीं बल्कि एक ग्राम्य पंचायत अधिकारी द्वारा शिकायत के मुताबिक आरोपी द्वारा पत्रकार बनकर वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकियां देने का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और इन तमाम दलीलों का संज्ञान लेकर न्यायालय द्वारा आरोपी रामगोपाल सैनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है


